जशपुर: महिला आरक्षण बिल पर सियासत तेज, भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बताया 'महिला विरोधी मानसिकता'
नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक को लेकर जशपुर में भाजपा ने कांग्रेस और विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता में विधायक रायमुनि भगत ने कहा कि विधेयक को रोकना विपक्ष की महिला विरोधी सोच को उजागर करता है और इसके लिए उन्हें राजनीतिक कीमत चुकानी पड़ेगी। गुरुवार की शाम पांच बजे मिली जानकारी के अनुसार जिलाध्यक्ष पिंकी गुप्ता ने