बड़ागांव धसान: पार्षद ढोल नगाड़ों के साथ बड़ागांव नगर परिषद कार्यालय पहुंचे, पद से इस्तीफा दिया, मची खलबली
मामला टीकमगढ़ जिले के बड़ा गांव का है जहां पर वार्ड नंबर 15 से निर्वाचित पार्षद राकेश यादव शुक्रवार को ढोल नगाड़ों के साथ नगर परिषद कार्यालय बड़ागांव पहुंचे जहां पर उन्होंने सहायक राजस्व निरीक्षक को इस्तीफा थमा दिया। बताया गया की पार्षद राकेश यादव के वार्ड में विकास कर नहीं होने से वह काफी समय से आहत है।