शिकोहाबाद: कुदरत की मार, शिकोहाबाद में ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, किसानों की मेहनत हुई बर्बाद
शिकोहाबाद क्षेत्र में रविवार दोपहर 3 बजे को मौसम ने अचानक करवट बदली। तेज बारिश के साथ करीब 15 से 20 मिनट तक हुई भारी ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़कर रख दी है। बेमौसम हुई इस बरसात से खेतों में खड़ी और कटी पड़ी गेहूं की फसल जलमग्न हो गई है। बताया गया ओलों की मार से गेहूं के साथ-साथ मूंग, उर्द, खरबूज, लौकी और तोरई जैसी नकदी फसलों को भारी नुकसान पहुँचा है।