वारासिवनी: दीनी पुनी में एम्बुलेंस पेड़ से टकराई, भीषण आग लगी, चालक फरार
थाना क्षेत्र के दीनी-पुनी गाँव के बीच सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात करीब डेढ़ बजे एक एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर के बाद एम्बुलेंस में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों के अनुसार उक्त एम्बुलेंस रात करीब 10 बजे से गांव के पास खड़ी दिखाई दी थी।