हनुमानगढ़: जिले की नोहर फीडर नहर में पानी आने से लोगों को मिली राहत, भगवान हेड पर पानी भरने के लिए उमड़ी टैंकरों की भीड़
हनुमानगढ़ जिले की नोहर फीडर नहर में पानी आने से पेयजल संकट से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत मिली है। भीषण गर्मी के बीच भगवान हेड पर पानी भरने के लिए टैंकरों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। वर्तमान में नोहर फीडर नहर में 90 से 108 क्यूसेक के बीच पानी प्रवाहित किया जा रहा है, इससे ग्रामीण और आमजन को मीठा पानी उपलब्ध हो सकेगा।