सिवनी: भोपाल प्रवास में भी सक्रिय रहे सिवनी विधायक, ऑनलाइन जनसुनवाई में सुनीं लोगों की समस्याएं
Seoni, Seoni | Jun 2, 2026 सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने भोपाल प्रवास के दौरान बारापत्थर स्थित कार्यालय से ऑनलाइन जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं सुनीं। मंगलवार को दूर-दराज से आए नागरिकों के आवेदनों पर संबंधित अधिकारियों को त्वरित और प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि जनता की सेवा ही उनकी प्राथमिकता है।