गुना नगर: रामनगर गांव में युवक का लाइव सुसाइड का वीडियो वायरल ससुराल वालों पर पत्नी को भड़काने का आरोप पुलिस जांच जारी
गुना जिले में फतेहगढ़ थाना के रामनगर गांव के युवक बल्लभ मीणा उम्र 28 साल का 4 जुलाई को लाइव जहर खाकर सुसाइड का वीडियो वायरल हुआ है। युवक की मौत हो गई जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करा कर पुलिस ने मामला जांच में लिया है। एडिशनल एसपी ने कहा, सुसाइड का वीडियो आया है युवक ने जहर खा लिया मौत हो गई। पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है, पुलिस जांच जारी है।