बड़वारा: बड़वारा में नो एंट्री नियमों की उड़ रही धज्जियां, मूकदर्शक बना स्थानीय प्रशासन
Badwara, Katni | Jun 11, 2026 बड़वारा नगर की मुख्य सड़कों पर नो एंट्री के नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। प्रतिबंधित समय में भी भारी और कमर्शियल वाहनों का नगर के भीतर प्रवेश धड़ल्ले से जारी है। इन भारी वाहनों के कारण दिनभर मुख्य बाजार और चौराहों पर जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे पैदल राहगीरों और स्कूली बच्चों को जान जोखिम में डालकर निकलना पड़ रहा है।