कोल: अकराबाद ब्लॉक के निकट मकान में खाना बनाते समय सिलेंडर में लगी आग, इलाके में मची भगदड़
Koil, Aligarh | Apr 10, 2024 थाना अकराबाद के अकराबाद ब्लॉक के निकट एक मकान में खाना बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर में भीषण आग लग गई। घटना की सूचना पर पुलिस व दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। फिलहाल इस घटना में कोई नुकसान नहीं हुआ है लेकिन एक बड़ा हादसा होने से टला है। घटना के बाद पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है।