कोल: कलेक्ट्रेट में मौलानाओं ने ADM सिटी को दिया ज्ञापन, ईद की नमाज सड़कों पर अदा करने की मांगी अनुमति
Koil, Aligarh | Apr 10, 2024 जमीयत उलेमा हिंद व अन्य मौलानाओं ने ADM सिटी अमित कुमार भट्ट को एक ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में मौलानाओं व जमीयत उलेमा हिंद के द्वारा ईद की नमाज को सड़कों पर अदा करने की अनुमति मांगी है। उन्होंने कहा 75 वर्षों से ईद की नमाज सड़कों पर होती थी लेकिन कोरोना की वजह से बंद कराई गई। अब ज्ञापन के माध्यम से सड़कों पर नमाज अदा करने की अनुमति मांगी है।