ग्वालियर गिर्द: दुल्लपुर में दिनदहाड़े फायरिंग से दहशत, वीडियो हुआ वायरल
थाटीपुर थाना क्षेत्र के दुल्लपुर में शुक्रवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई जब वहां फायरिंग होने लगी, दिनदहाड़े फायरिंग होने से मोहल्ले में दहशत फैल गई। इस घटना का एक वीडियो वायरल हुआ है जो दुल्लपुर में कुएं के पास का बताया गया है।यहां पहले भी दो पक्षों में झगड़ा हो चुका है। आए दिन अपराधी तत्वों में हो रहे झगडे से शांतिप्रिय लोग परेशान हैं।