तरारी: बड़कागांव के बधार में भीषण आग लगने से 80 बीघा गेहूं की फसल पूरी तरह से जलकर राख, किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया
Tarari, Bhojpur | Apr 15, 2026 तरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़कागांव के बधार में बुधवार को भीषण आग लगने से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। आगलगी की इस घटना में करीब 80 बीघा में लगी गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई।जानकारी के अनुसार, अचानक लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और खेतों में खड़ी फसल को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के किसान कुछ