अनूपपुर: लखनऊ अग्निकांड में अनूपपुर जिले के युवक की दर्दनाक मौत, कोतमा-भालूमाड़ा में शोक की लहर
कोतमा कॉलरी स्थित SECL हॉस्पिटल में पदस्थ एक्स-रे टेक्निशियन श्री जयंत चक्रवर्ती के ज्येष्ठ पुत्र जयनिल चक्रवर्ती का लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में हुए अग्निकांड में दुखद निधन हो गया। घटना की खबर से कोतमा एवं भालूमाड़ा क्षेत्र में शोक की लहर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिवंगत का पार्थिव शरीर आज दोपहर 2:30 बजे कोतमा कॉलरी, भालूमाड़ा लाया जाएगा।