गिरिडीह: नगर थाना क्षेत्र के कालीबाड़ी चौक स्थित 'मां रानी ज्वेलर्स' में दिनदहाड़े चोरी, सनसनीखेज घटना
नगर थाना क्षेत्र के कालीबाड़ी चौक के समीप कोर्ट रोड स्थित 'मां रानी ज्वेलर्स' में रविवार को करीब साढ़े 3 बजे दिनदहाड़े चोरी की सनसनीखेज घटना हुई। चोर ने दुकान से करीब 10 से 12 लाख रुपये मूल्य के सोने के गहने लूट लिए और फरार हो गया। पूरी घटना दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।