गोमिया में कार्तिक पूर्णिमा 2025 पर ललपनिया स्थित लुगूबुरू घंटाबाड़ी घोरोमगाढ़ में आयोजित होने वाले राजकीय महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण पर हैं।गुरुवार समय लगभग तीन बजे बोकारो डीसी अजय नाथ झा ने आयोजन समिति एवं जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ श्यामली गेस्ट हाउस, ललपनिया में तैयारियों की गहन समीक्षा की।