श्रीपुर थाना क्षेत्र के जनता बाजार में चाकू से गोदकर किशोर की हुई निर्मम हत्या मामले में फरार एक विधि विरुद्ध किशोर को पुलिस ने पकड़ा है। जिसे पूछताछ के बाद बुधवार को संबंधित न्यायालय भेज दिया गया। पकड़ाया विधि विरुद्ध किशोर फुलवरिया थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव का बताया जा रहा है ।