सहारनपुर: चिलकाना रोड स्थित मदीना मस्जिद में मुतवल्ली नौशाद उर्फ मंत्री का शव संदिग्ध हालत में मिला
सहारनपुर के चिलकाना रोड बस स्टैंड के पास स्थित मदीना मस्जिद में मुतवल्ली नौशाद उर्फ मंत्री का शव गुरुवार शाम 4:00 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। सुबह से लापता चल रहे नौशाद की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों के मुताबिक, नौशाद पर लकड़ी की बल्ली से वार किए जाने के निशान मिले हैं। परिवार ने इसे हत्या बताते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं।