जोकीहाट: जदयू में मंजर आलम की बड़ी एंट्री, प्रदेश उपाध्यक्ष बनते ही अररिया में जश्न
जदयू ने पूर्व मंत्री और जोकीहाट के पूर्व विधायक मंजर आलम को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है। इस फैसले के बाद अररिया जिला जदयू में खुशी की लहर है। नेताओं ने इसे संगठन के लिए बड़ा फैसला बताते हुए कहा कि उनके अनुभव और जनाधार से पार्टी को पूरे बिहार में मजबूती मिलेगी।