कोंच: सेवानिवृत्त शिक्षिका दीपा रानी का विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित
Konch, Gaya | Oct 31, 2025 प्राथमिक विद्यालय बेदौली में शुक्रवार को दोपहर दो बजे सेवानिवृत्त शिक्षिका एवं पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापिका दीपा रानी के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार ने की, जबकि संचालन दिग्विजय कुमार सिंह ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में बीईओ डॉ. अभय कुमार रमन रहे।