गरौठा: मेहनत का कमाल: गुरसराय के शिवम गुप्ता बने GST विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर, UPPCS में पाई शानदार सफलता
गुरसराय के होनहार युवा शिवम गुप्ता ने UPPCS परीक्षा पास कर जीएसटी विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। साधारण परिवार से आने वाले शिवम ने कड़ी मेहनत और लगन के दम पर यह सफलता हासिल की, जिससे पूरे इलाके में खुशी की लहर है और युवाओं को नई प्रेरणा मिली है।