लखीसराय: जिला मुख्यालय परिसर स्थित गांधी मैदान परिसर में स्वतंत्रता दिवस के पूर्वाभ्यास में शामिल हुए डीएम एसपी।
जिला मुख्यालय परिसर स्थित गांधी मैदान में 15 अगस्त की तैयारी लगातार जारी है। तैयारी के अंतिम दिन फुल ड्रेस रिहर्सल कराया गया। जिसमें स्काउट गाइड के साथ-साथ जिला पुलिस बल जिला महिला पुलिस बल एवं बीएमपी जवानों के साथ पांच टुकड़ियां शामिल हुई। 15 अगस्त के दिन की जाने वाली सारी तैयारी को जिला प्रशासन की मौजूदगी में दोहराया गया। इस दौरान डीएम एसपी मौजूद रहे।