सिंगरौली: एसपी निवेदिता गुप्ता ने थाना मोरवा का किया आकस्मिक भ्रमण एवं निरीक्षण
दिनांक 14,15-07-2024 की मध्य रात्रि में पुलिस अधीक्षक, श्रीमती निवेदिता गुप्ता द्वारा बाना मोरवा का आकस्मिक भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई का निरिक्षण किया गया व साफ- सफाई संबंधी आवश्यक निर्देश दिये गये। इसके बाद थाने का मालखाना, शस्त्रागार, रिकार्ड रूम हवालात, सी.सी.टी.व्ही सी.सी.टी.एन.एस. को चेक किया गया।