सिंगरौली: ओडगड़ी गांव में ट्रैक्टर की चपेट में आकर हुई युवक की मौत
जिले के बरगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत ओडगड़ी में सुबह ट्रैक्टर से दबाने के कारण एक युवक की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार संजय सिंह गोड उम्र 18 वर्ष निवासी धरसड़ा हिंडालको कंपनी में नौकरी करने गया था। नौकरी कर जब वापस घर जा रहा है तो ओडगडी में ट्रैक्टर से एक्सीडेंट हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।