फतेहाबाद: पूठपुरा बवाल मामले में 35 नामजद और 200 अज्ञात पर मुकदमा, 19 गिरफ्तार, दरोगा की वर्दी फाड़ी गई, 11 पुलिसकर्मी घायल
Fatehabad, Agra | Jun 16, 2026 फतेहाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम पूठपुरा में सड़क दुर्घटना के बाद हुए बवाल के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अपनी ओर से मुकदमा दर्ज कर 35 लोगों को नामजद किया है, जबकि 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने अब तक 19 आरोपियों को गिरफ्तार का न्यायालय में पेश किया है