नौतनवा: भारत नेपाल सीमा के पिलर संख्या 522/03 के पास से प्याज,चीनी,बाइक,साइकिल किया गया बरामद, तस्कर फरार
शनिवार को खनुआ सशस्त्र सीमा बल 66 वीं वाहिनी के बीओपी खनुआ के जवानों ने गश्त के दौरान भारत नेपाल सीमा के पिलर संख्या 522/03 के पास से प्याज, चीनी, बाइक, साइकिल बरामद कर अग्रिम कार्रवाई हेतु नौतनवां कस्टम को सौंप दिया है। असिस्टेंट कमांडेंट राम बहादुर गुरुंग ने दी है।