नौतनवा: बृजमनगंज रेल मार्ग पर रेलवे ट्रैक पर अज्ञात व्यक्ति का मिला शव, नहीं हो सकी शिनाख्त
आनंदनगर - बृजमनगंज रेल मार्ग पर शनिवार को जंगल में रेलवे ट्रैक पर लगभग 55 वर्षीय एक व्यक्ति का शव मिला है। शव क्षति-बिक्षत था। राहगीरों की सूचना पर पहुंची बृजमनगंज पुलिस ने शव को ट्रैक से हटवाया। पुलिस ने लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया। बावजूद इसके शव की पहचान नहीं हो सकी है। स्थिति देख लोगों ने ट्रेन से कटने की आशंका जताया।