सांवेर: इंदौर मालवा निमाड़ में बदलेगा मौसम, अगले 5 दिनों में तापमान बढ़ेगा, पारा 30 डिग्री के करीब
Sawer, Indore | Feb 5, 2026 मालवा क्षेत्र के कुछ जिलों विशेषकर मंदसौर, नीमच और राजगढ़ में आज और आने वाले दिनों में हल्की से मध्यम वर्षा होने का पूर्वानुमान है। यह बदलाव किसानों के लिए भी महत्वपूर्ण है, जिन्हें अपनी फसलों को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वही प्रदेश के उत्तरी हिस्सों, विशेषकर ग्वालियर और चंबल संभाग के जिलों में आगामी दिनों में भी घने कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है।