आगर जिले में जनवरी 2026 से ई-विकास प्रणाली के माध्यम से उर्वरक वितरण प्रारंभ होने की संभावना है। इसके तहत उर्वरक पंजीयन के लिए किसानों की फार्मर आईडी का उपयोग अनिवार्य होगा। कलेक्टर प्रीति यादव ने गुरुवार शाम 6 बजे सभी तहसीलदारों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सभी कृषि भू-धारियों की फार्मर आईडी प्राथमिकता से शीघ्र जनरेट कराएं।