शाहजहांपुर। ददरौल विधायक अरविंद सिंह ने सोमवार को रौजा मंडी में गेहूं क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अव्यवस्थाएं मिलने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई और संबंधित सचिव से भी जवाब-तलब किया। उन्होंने साफ कहा कि किसानों के साथ किसी भी तरह का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।