हज़ारीबाग: प्रसूता की मौत पर हंगामा, परिजनों ने अस्पताल पर लगाया लापरवाही और अवैध वसूली का आरोप
हजारीबाग: शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में प्रसव के बाद चोरहेता गांव निवासी सुषमा देवी की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही और अवैध वसूली का आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार, ऑपरेशन से स्वस्थ बच्चे के जन्म के बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी। अत्यधिक रक्तस्राव और हिचकियों की शिकायत के बावजूद समय पर इलाज नहीं मिलने से उसकी मौत हो गई।