*विधायक लोधी बोले- मुख्यमंत्री पर आरोप गलत, कांग्रेस पहले दिग्विजय सिंह, केपी सिंह और वाड्रा की संपत्ति बताए*
संवाददाता सुनील लोधी
*शिवपुरी।* क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर लगे जमीन घोटाले के आरोपों को तथ्यों के साथ खारिज कर दिया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में दस्तावेज दिखाते हुए उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री ने शपथ पत्र में जो संपत्ति बताई, आज भी वही है। रहीस परिवार से आने वाले नेता पर कीचड़ उछालना कांग्रेस की पुरानी आदत है।"
लोधी ने कांग्रेस पर पलटवार किया: "पहले दिग्विजय सिंह और के.पी. सिंह की संपत्ति का खुलासा हो। जो के.पी. सिंह कल तक फटफटिया पर थे, उनके पास अकूत दौलत कहां से आई?" उन्होंने राहुल गांधी के जीजा रॉबर्ट वाड्रा का जिक्र कर कहा कि कांग्रेस के दामन पर खुद कई दाग हैं।
जनता ने लोधी का समर्थन किया। "लोधी जी झूठ नहीं बोलते। हर महीने जनसुनवाई करते हैं", किसान हरिराम ने कहा। क्षेत्र में सड़क, पानी, बिजली के काम लोधी की पहचान हैं।
विधायक ने कहा कि प्रदेश में विकास तेज है, कांग्रेस मुद्दाविहीन होकर झूठे आरोप लगा रही है। "जनता काम करने वालों के साथ है, आरोप लगाने वालों को नकार चुकी है", लोधी बोले।
Sukhdev Shingh हरिभान सिंह लोधी बीजेपी Sonu Yadav Neelesh Rajpoot Ramkumar Yadav Muhasa Mangal Rajpoot Dinesh Lodhi Keransingh Lodhi MLA Pritam Lodhi Office Page Karan Singh Lodhi इंदल सिंह लोधी बीजेपी Mahesh Lodhi लोधी समाज मध्य प्रदेश Datu Lodhi Rajiv Yadav Budakheda Pichhore Rakesh Lodhi Kamlesh Lodhi
Pichhore, Shivpuri | Jun 28, 2026