कदवा थाना पुलिस ने छापेमारी कर मद्यनिषेध कांड संख्या 79/21 में फरार चल रहे आरोपी मो. परवेज निवासी बिहारीगंज, मधेपुरा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2016 के तहत दर्ज मामले में लंबे समय से फरार था। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।