शनिवार अपराह्न 2 बजे सूरजगढ़ा बाजार में सड़क सुरक्षा को लेकर स्थानीय पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया. यहां एस आई मोहम्मद आलम के नेतृत्व में पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया. नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों से 14500 जुर्माना भी बसुला गया. पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात का नियम पालन करने की अपील की.