बिजुरी नगर में संगीत में श्री राम कथा का आयोजन किया जा रहा है। 15 से 21 मई तक इस कथा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रतिदिन सैकड़ो की संख्या में भक्ति पहुंचकर श्री राम कथा का रसपान कर रहे हैं। सोमवार शाम 8:00 बजे इस आयोजन में श्री राम कथा चरित्र का मनमोहक वर्णन किया गया जिसे सुनकर श्रोता भाव विभोर हो उठे।