चितरंगी: ग्राम ओडागी के गडई टोला में कुएँ में मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
चितरंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ओडागी के गडई टोला में आज दिन शनिवार की शाम 4:00 बजे के करीब गांव के ही रामलखन कोल के कुएं में एख अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।वही शव की पहचान फिलहाल अज्ञात बताई जा रही है।जहां पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना में जुटी हुई है।