बूंदी 'स्वस्थ जीवनशैली ही निरोगी जीवन का आधार है।' इसी संदेश के साथ जिला प्रशासन एवं आयुर्वेद विभाग के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय कुंभा स्टेडियम में चार दिवसीय संभागीय आरोग्य मेले का शुभारंभ हुआ। मेले के माध्यम से आमजन को प्राचीन चिकित्सा पद्धतियों और स्वस्थ जीवन के गुर सिखाए जा रहे हैं।