बिहारीगंज में एलपीजी संकट गहराता जा रहा है। 15–20 दिन बाद भी गैस नहीं मिलने से लोगों में आक्रोश है। शुक्रवार को प्रभा इंडेन गोदाम पर नाराज लोग सिलेंडर लेकर सड़क पर उतर आए और जाम लगा दिया। करीब 20 मिनट तक यातायात बाधित रहा।एजेंसी का कहना है कि सर्वर डाउन और ई-केवाईसी के कारण आपूर्ति प्रभावित है।