इचाक: देवकुली पंचायत की बदहाली उजागर, मुखिया मंजू देवी ने मंत्री से हस्तक्षेप की मांग की
देवकुली पंचायत की बदहाली उजागर, मुखिया मंजू देवी ने दर्जा प्राप्त मंत्री से की हस्तक्षेप की मांग लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने सरकार के विकास संबंधी दावों की पोल खोल दी है। ग्राम पंचायत देवकुली की जर्जर स्थिति को लेकर पंचायत की मुखिया मंजू देवी ने दर्जा प्राप्त मंत्री माननीय फागू बेसरा को आवेदन सौंपकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।