इचाक: बरकाकला से बाबा धाम के लिए 125 कांवरियों का भव्य जत्था रवाना
बरकाकला से बाबा धाम के लिए 125 कांवरियों का भव्य जत्था रवाना इचाक प्रखंड अंतर्गत बरकाकला गांव से रविवार को पहली बार 125 श्रद्धालुओं का कांवर यात्रा जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए रवाना हुआ। पारंपरिक गीत-संगीत, ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच श्रद्धालु गांव के शिव मंदिर परिसर से यात्रा पर निकले।