कुशीनगर में यूपी पुलिस की 112 पीआरवी पर गंभीर सवाल, पुलिस वाहन से ही हुआ सड़क हादसा!
#कुशीनगर। कानून-व्यवस्था और आमजन की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाली यूपी पुलिस की 112 पीआरवी उस समय सवालों के घेरे में आ गई, जब आरोप है कि 112 पुलिस वाहन से ही एक्सीडेंट हो गया। घटना के बाद पुलिसकर्मियों के मौके से भाग जाने का भी दावा किया जा रहा है।
घटना ने पुलिस की कार्यशैली और सड़क हादसे के बाद जिम्मेदारी निभाने को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर हादसा किन परिस्थितियों में हुआ? क्या दुर्घटना में कोई घायल हुआ? और हादसे के बाद पीआरवी कर्मियों ने मौके पर रुककर अपनी जिम्मेदारी क्यों नहीं निभाई? इन सवालों के जवाब जांच के बाद ही सामने आएंगे।
#TheTelecast
Hardoi, Hardoi | Nov 17, 2026