जांजगीर चांपा जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र के अर्जुनी गांव के NH49 पर भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां सड़क पर खड़े ट्रक से कार टकराई है और हादसे में 2 शख्स की मौत हो गई है. हादसे के बाद कार में दोनों फंस गए थे, जिसके बाद दोनों के शव को निकाला गया है. मामले में पुलिस जांच कर रही है.