समाज सेवी क्रांति मेडिकल के संचालक क्रांति जैन मनोज जैन एवं परिवार के द्वारा 68 वॉ निःशुल्क शिविर सकल जैन समाज दल्ली राजहरा के सानिध्य में दल्ली राजहरा के जैन दादाबाड़ी में आयोजित की गई थी। क्रांति जैन ने अपने जन्मदिन पर निःशुल्क शिविर के अंतर्गत अपने पूज्य पिता जी स्व. कमलचंद जैन के पावन स्मृति में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।