देवेंद्रनगर: देवेंद्रनगर के खेतों में मिला दुर्लभ भारतीय तारा कछुआ, सुरक्षित वन विभाग को सौंपा गया
पन्ना जिले के देवेंद्रनगर क्षेत्र में उस समय लोगों की भीड़ जुट गई, जब एक किसान के खेत में दुर्लभ प्रजाति का भारतीय तारा कछुआ दिखाई दिया। किसान की सतर्कता से इस संरक्षित वन्यजीव का जीवन सुरक्षित हो सका। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कछुए को अपने संरक्षण में ले लिया।