पटना ग्रामीण: जीतन राम मांझी पर आरएसएस का रंग चढ़ गया है : एयरपोर्ट पर बोले तेजस्वी यादव
हम पार्टी के नेता और पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने कहा है कि अगर देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनती है तो देश को पाकिस्तान और अफगानिस्तान जैसे बांट दिया जाएगा। अब इस बयान पर पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा है कि जीतन राम मांझी पर आरएसएस का रंग चढ़ गया है।