बिजनौर: मंडावर के गांव खिरनी में खेत में टूटे विद्युत तार की चपेट में आने से किसान के जवान बेटे की हुई मौत
Bijnor, Bijnor | Jun 7, 2026 बिजनौर में आज रविवार सुबह करीब 9 बजे मंडाव क्षेत्र के गांव खिरनी में खेत में टूटे पड़े विद्युत लाइन की चपेट में आने से किसान के जवान बेटे की मौत हो गई गांव निवासी किसान सतीश का 20 वर्षीय पुत्र जयदेव खेत में सिंचाई करने गया था इसी दौरान वह विद्युत लाइन की चपेट में आ गया जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई ग्रामीणों का आरोप है की शिकायत के बाद भी लाइन नहीं जोड़ी गई