फिरोज़ाबाद: पुलिस ने मोडा के जंगल स्थित 1 मकान में चल रही अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का किया पर्दाफाश, हथियार व उपकरण बरामद
फ़िरोज़ाबाद के थाना रसूलपुर पुलिस ने गांव मोडा क्षेत्र के जंगल स्थित एक मकान में चल रही अबैध हथियार फैक्ट्री का पर्दाफास किया है। पुलिस से मोके से संचालक सलमान उर्फ़ गुल्ली को गिरफ्तार किया है। वही पुलिस ने मोके से आधा दर्जन बने हुए देशी तमंचा ऒर हथियार बनाने के उपकरण बरामद किये है। आरोपी 4-5 हज़ार रूपये में हथियार बेचता था।