फिरोज़ाबाद: गांव नगला प्रदुमन इलाके में खेत में काम कर रहे किसान को मारी गई गोली, गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
फिरोजाबाद के थाना जसराना क्षेत्र के गांव नगला प्रदुमन इलाके में खेत में काम कर रहे किसान को गोली मार दी। इससे 60 वर्षीय सुरेश नामक किसान गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल किसान को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जाँच- पड़ताल में जुट गई है।