ऊंचाहार: ऊँचाहार क्षेत्र में एक सप्ताह बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई, कार्य जारी
ऊँचाहार क्षेत्र में बीते 13 मई को आये चक्रवाती तूफान ने बिजली व्यवस्था को तहस नहस कर दिया था, तूफान की चपेट में आकर क्षेत्र में 300 से अधिक बिजली के पोल टूटकर गिर गए थे।संसाधन व कर्मियों के अभाव में एक सप्ताह बीतने के बाद भी बिजली व्यवस्था पूरी तरह से बहाल नहीं हो पाई है, हालांकि विभाग द्वारा युद्ध स्तर पर दुरुस्तीकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है।