भरतपुर: नदबई में हुई चोरी और हत्याकांड के विरोध में सामाजिक व व्यापारिक संगठनों ने सिंधी तिराहा पर टेंट लगाकर धरना शुरू किया
नदबई में हुई चोरी और हत्याकांड की घटना के विरोध में सामाजिक, व्यापारिक संगठनों ने सिंधी तिराहा पर टेंट लगाकर धरना शुरू कर दिया है। धरनास्थल पर नदबई विधायक जगत सिंह के निजी सचिव सत्येनसिंह गुड्डू भी शामिल हुए। साथ ही धरने पर बैठे लोगों का कहना है कि, जब तक बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं होगी। तब तक धरना जारी रहेगा।