रहुई: पुन्हा गांव में मामूली विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, एक युवक की मौत, 5 घायल
Rahui, Nalanda | May 16, 2026 रहुई थाना क्षेत्र के पुन्हा गांव में शुक्रवार की रात आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच लाठी डंडे और रॉड से जमकर मारपीट हो गई। मारपीट के क्रम में एक पक्ष के 5 लोग और दूसरे पक्ष के एक लोग जख्मी हो गए। घायलों की पहचान एक पक्ष के अनिल चौधरी की पत्नी गौरी देवी, पुत्री काजल कुमारी, अनिल चौधरी का भाई दामोदर चौधरी, अनिल चौधरी का पुत्र सन्नी कुमार और रवि कुमार के रूप.